Gorakhpur News: एसएसपी ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: कैंट, गीडा, खजनी और ट्रैफिक सर्किल में नई तैनाती गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए चार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद को सीओ कैंट का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सीओ कैंट आभा सिंह को गीडा सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है।इसी क्रम में सीओ यातायात दीपांशी राठौर को खजनी सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि सीओ खजनी मनीष शर्मा को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दो डीएसपी का कार्यक्षेत्र बदला, विनीत नगर कोतवाल एसएसपी कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.