Gorakhpur News: एसएनए स्पर्श पोर्टल के कारण पीएम आवास की पहली किस्त में हो रही देरी
गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम आवास की मंजूरी मिलने बाद जिले के पात्र लाभार्थी पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 5072 लाभार्थियों को पहली किस्त शासन की ओर से एसएनए स्पर्श पोर्टल से धनराशि भेजी जानी है। प्रत्येक के खाते में 40 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में भेजी जानी है। मगर पोर्टल में कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण धनराशि स्थानांतरण में देरी हो रही है। इस संबंध में परियोजना निदेशक दीपक सिंह ने बताया कि पीएम आवास की मंजूरी मिल गई है। एसएनए स्पर्श पोर्टल से लाभार्थियों की पहली किस्त जल्द उनके खातों में पहुंच जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.