Gorakhpur News: एयरफोर्स से मिली एनओसी, टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल का रास्ता साफ
गोरखपुर, नवम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय महानगर में टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वायुसेना से करीब नौ महीने बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड ने स्कूल के डिजाइन में बदलाव किया है। अब इसका प्रशासनिक भवन वायुसेना की चहारदीवारी से 100 मीटर दूर बनाया जाएगा। इसके लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लखनऊ के बाद गोरखपुर प्रदेश का दूसरा टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल होगा।
प्रशिक्षण स्कूल के निर्माण की तैयारी वायुसेना केंद्र के निकट लोको शेड के पास नगर निगम ने हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड (एचएमसीएल) को तीन एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित की है। इस संबंध में 27 मार्च 2025 को नगर निगम और कंपनी के बीच करार हुआ था। कंपनी को स्कूल का निर्माण कराने के साथ ही पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.