गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विमानन संरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत सिविल एयरपोर्ट पर गुरुवार को अग्निशमन एवं बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तथा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विमानपत्तन पर कार्यरत विभिन्न हितधारकों को अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, आग बुझाने के सुरक्षित तरीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमानपत्तन निदेशक संजय कुमार ने की। इस अवसर पर अग्निशमन सेवा के अधीक्षक मुबारक हुसैन ने अग्निशमन एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सेफ्टी मैनेजर विजय कुमार ने विमानन संरक्षा प्रबंधन प्रणाली (एसएमएस) के अंतर्गत आपातकालीन तैयारियों, के महत्व पर प्र...