गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार जल्द ही होगा। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने पत्र के माध्यम से सांसद रवि किशन को जानकारी दी है। सांसद ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था।पत्र में मंत्री ने जानकारी दी है कि एम्स गोरखपुर में पहले से उपलब्ध सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत तथा विस्तारित करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। एम्स में वर्तमान में कार्डियोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी , नेफ्रोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरक...