Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.75 लाख की ठगी
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स गोरखपुर में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये लेने के आरोप में चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रवींद्र कुमार यादव की तहरीर पर महाराजगंज जिले के करमहा निवासी चंद्रमणि तिवारी के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, चंद्रमणि ने एम्स गोरखपुर में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में सात जून 2024 को तीन बार में 50 हजार, 40 हजार और 10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद 10 जून को 30 हजार और 12 जून को 20 हजार रुपये दिए गए। इस तरह आरोपी के खाते में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे गए।पीड़ित का आरोप है कि इसके अलावा 25 हजार रुपये भी दिए गए। इस प्रकार नौकरी के नाम पर कुल 1.75 लाख रुपये दिए गए। रवींद्र के मुताबिक, काफी प्रयास के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.