गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: कुसम्ही, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स परिसर में रविवार दोपहर करीब 11 बजे नई बिल्डिंग में काम करते समय करंट की चपेट में आने से पिपराइच निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एम्स थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिपराइच क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी दशरथ (45) दिहाड़ी मजदूर था। वह बेहद गरीब परिवार से था। परिजनों के मुताबिक जब दशरथ सात वर्ष की उम्र का था तो उनके माता-पिता का निधन हो गया था। बचपन से ही संघर्षों के बीच पले-बढ़े दशरथ ने मजदूरी करके अपना जीवन आगे बढ़ाया और अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। मृतक चार बच्चों का पिता था। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ह...