गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में शुक्रवार से कैरियोटाइपिंग और साइटोजेनेटिक्स पर दो दिवसीय प्रायोगिक कार्यशाला शुरू होगी। शरीर रचना विज्ञान विभाग के जेनेटिक्स प्रयोगशाला की ओर से 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यशाला में गुणसूत्रों की जांच और आनुवंशिक विकारों की पहचान से जुड़ी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में एम्स दिल्ली की प्रो. डॉ. रीमा दादा और बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रो. डॉ. रोयाना सिंह सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। एम्स गोरखपुर के शरीर रचना विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विवेक मिश्रा और डॉ. चेतन साहनी भी शैक्षणिक सत्रों में योगदान देंगे। केजीएमयू लखनऊ और एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण देंगे। एम्स देवघर, वीएमएमसी दिल्ली, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू और आसपा...