गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता की बुधवार को अचानक बेहोश हो गईं। इसकी जानकारी जैसे ही डॉक्टरों को हुई वह एम्स के इमरजेंसी में इलाज के लिए लेकर गए, जहां पर जांच हुई। जांच में बीपी से लेकर अन्य रिपोर्ट सामान्य रही। इस पर डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर हार्ट की जांच की सलाह दी। लेकिन एम्स में मौजूदा समय में कैथ लैब न होने की वजह से उन्हें एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जहां पर जांच के दौरान हार्ट की रिपोर्ट भी सामान्य मिली। निदेशक ने बताया कि अचानक चक्कर की दिक्कत हुई। इसकी वजह से तत्काल कुर्सी पर बैठ गई। टीम ने इलाज किया। सब रिपोर्ट सामान्य है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...