Gorakhpur News: एम्स का सातवां स्थापना दिवस आज, 15 बेड के गैस्ट्रो वार्ड का होगा उद्घाटन
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स का सातवां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए एम्स सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार करेंगे। कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता स्वागत संबोधन देंगी। स्थापना दिवस के अवसर पर गैस्ट्रोइंट्रोलाजी विभाग के 15 बेड वाले नए वार्ड का उद्घाटन होगा। यह पूर्वी यूपी का पहला गैस्ट्रो वार्ड है। इसके शुरू होने के बाद संस्थान की कुल बेड क्षमता 616 से बढ़कर 631 हो जाएगी।संस्थान की मीडिया प्रभारी डॉ. अराधना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान गान, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.