गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सरकारी एम्बुलेंस और ट्रेलर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि निवासी सुरेश कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि 18 जून की रात करीब एक बजे उनकी मां फूलकली देवी को बहू ममता देवी और बेटी मंजू देवी के साथ सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कुशीनगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लाया जा रहा था। रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बु...