Gorakhpur News: एमपी महाविद्यालय ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के बीएड विभाग की ओर से मंझरिया में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के चिकित्सक डॉ. अनिल जायसवाल एवं प्रियंका कुमारी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 77 मरीजों की रक्तचाप, मधुमेह एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जाँच की गई तथा विभिन्न रोगों के लिए चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर की संयोजिका विभा सिंह ने कहा कि ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस प्रकार की गतिविधियां भविष्य में भी निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.