गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय (एमपीपीजी) जंगल धूसड़ में महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में सातदिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ मंगलवार से होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल होंगे। व्याख्यानमाला में भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, मनोविज्ञान, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा युवा जीवन से जुड़े समसामयिक एवं उपयोगी विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विद्वानों और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संयोजिका अर्चिता राय ने बताया कि 19 अगस्त को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. द्वारका नाथ श्रीवास्तव भगवद्गीता का जीवन दर्शन: निष्काम कर्म योग विषय पर...