Gorakhpur News: एमजी और एमपी की टीम ने जीता कबड्डी का खिताबी मुकाबला
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जनता इंटर कॉलेज चरगांवा की मेजबानी में 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल देखने को मिला। एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी विद्यालय के नाम कर लिया। अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले में एमपी इण्टर कॉलेज को 19-16 से पराजित करते खिताब अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग अंडर 17 के आयु वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज ने एमजी इंटर कॉलेज को 27-16 से शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया, जबकि अंडर-19 फाइनल मुकाबले में एक बार पुनः एमजी ने एमपी इंटर कॉलेज की टीम को 16-11 से मात दिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.