Gorakhpur News: एमजीयूजी में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में संचालित स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। योग प्रशिक्षक चंद्रजीत यादव ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासनों एवं योगाभ्यास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। आयोजन में क्रीड़ाधिकारी जयंत गंगवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अनिल पटेल की सक्रिय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.