Gorakhpur News: एमजीयूजी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भी नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया गया। आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी जयंत गंगवार, डॉ. धनंजय पांडेय, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, रवि निषाद की सक्रिय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.