Gorakhpur News: एमजीपीजी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार से हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. राम अवतार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. उमेश कुमार गुप्त ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक दक्षता और उद्यमिता की भावना विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. राम अवतार ने मशरूम संवर्धन तकनीक एवं उसका व्यावसायिक महत्व विषय पर व्याख्यान दिया और मशरूम उत्पादन से जुड़ी रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।आयोजन सचिव डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. आलोक रंजन, प्रो. सी.पी. सिंह, प्रो. नमिता कुमार और डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कार्यशालाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। मौके पर डीबीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.