गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) में महिला एवं कानून विषय पर दो सप्ताहीय बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से होगा। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिभागी विधि, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, प्राणी विज्ञान, गृह विज्ञान, भूविज्ञान , रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े हैं तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, असम,आंध्र प्रदेश , पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान,जम्मू , कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्याल...