गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह बुधवार को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक विकास कौशल मौजूद रहेंगे। इन्हें मानद डीएससी (डॉक्टर ऑफ साइंस) की उपाधि दी जाएगी। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह का इंटरनेट मीडिया पर भी सजीव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, दीक्षांत का पूर्वाभ्यास भी मंगलवार की शाम कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की देखरेख में हुआ। यह भी पढ़ें- अंश गुप्ता ने एमएसडब्ल्यू में जीता स्वर्ण पदक रा...