Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में ड्रोन तकनीक समझने तक का प्रशिक्षण
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में ड्रोन तकनीक और उसके व्यावहारिक इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसे लेकर विद्युतकण एवं संचार अभियंत्रण विभाग की ओर से 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें प्रतिभागियों को ड्रोन की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) प्रणालियों के संचालन की जानकारी दी जा रही है। कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रोबोटिक्स प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.