गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में सोमवार को वार्षिक तकनीकी एवं प्रबंधन महोत्सव 'टेकसृजन-27' का थीम, लोगो, मुख्य पोस्टर और ट्रेलर का अनावरण किया गया। महोत्सव की थीम 'इम्पेरियम: रेक्विम' रखी गई है। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियों का औपचारिक आगाज हुआ है। तीन दिवसीय महोत्सव 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होगा। समारोह में कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने थीम की रचनात्मक अवधारणा और ट्रेलर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और नए विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। मुख्य अतिथि एवं कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि तकनीकी महोत्सव विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और मिल...