Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में आज होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 21 अगस्त को विश्वविद्यालय कैफेटेरिया पेंटहाउस में सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी करेंगी। आयोजन में प्रो. बीके पांडे, एनएसएस संकाय प्रभारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित बाबू एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा मिश्रा की अहम भूमिका रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.