गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 60 छात्राओं एवं बालिकाओं को सर्वावैक वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। इनमें विश्वविद्यालय की 53 छात्राएं तथा विश्वविद्यालय के गोद लिए गए रामलखना गांव की सात बालिकाएं शामिल रहीं। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का संचालन महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मीनू, विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीना बंका तथा प्रकोष्ठ की सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका राय ने किया। टीकाकरण अभियान एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर डॉ. आनंद दीक्षित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...