Gorakhpur News: एबीसी क्लासेज हाइब्रिड स्कूल में गरबा-डांडिया की धूम
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ स्थित एबीसी क्लासेज हाइब्रिड स्कूल में शनिवार को नवरात्रि पर गरबा और डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सौरभ अग्रवाल ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उत्सव में भाग लिया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पीयूष मिश्रा का प्रधानाचार्य पुनीत कुमार पांडेय ने स्वागत किया। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। अंत में लकी ड्रॉ, सर्वश्रेष्ठ परिधान और नृत्य के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी जगदीशपुर में नवदुर्गा की झांकी, डांडिया की धूम यह भी पढ़ें- Ara Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.