Gorakhpur News: एफसीआई हॉकी एकेडमी बनी जिला चैंपियन
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को बीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 14 वर्षीय जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में एफसीआई हॉकी एकेडमी गोरखपुर चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में एफसीआई हॉकी एकेडमी ने एमएसआई इंटर कॉलेज गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 गोल से हरा दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक साहनी को भी सम्मानित किया गया। क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर ने अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.