गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत छठे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। एनई रेलवे मुख्यालय ने सद्भभावना फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया, जबकि केपीएस खोराबार और टाउन क्लब बांसगांव का मैच गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले मैच के निर्णायक विकास कुमार, रहमतुल्लाह, फारूक और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निणार्यक संजय साहनी, सौरभकुमार, मोहम्मद आदिल और ओमप्रकाश गौर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललितेश सिंह और ज्ञानेंद्र कश्यप रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही, हमजा खान, डॉ अमिल हयात खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, लाल जी साहनी, विराज पांडे, मोहम्मद नसीम,...