Gorakhpur News: एनआई के चलते निरस्त 11 ट्रेनें अचानक से हो गईं बहाल
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल रूट पर शुक्रवार से शुरू होने वाली एनआई को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में जिन तीन एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनों को निरस्त किया गया था, उन सभी का संचलन बहाल कर दिया गया है। सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय से चलेंगी। हालांकि, इस उहापोह के चलते आठ हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा खराब हो गई। ट्रेनें तो दोबारा बहाल हो गईं लेकिन कन्फर्म सीट वाले यात्रियों की सीट निरस्त हो गईं। अब सभी को दोबारा टिकटों की बुकिंग करानी पड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा बीते शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग काम के चलते 17 से 21 जुलाई तक ब्लॉक लिया गया था। इसकी वजह से तीन एक्सप्रेस के समेत 11 ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं。 यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.