Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से 40 हजार रुपये निकाले
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने गई युवती का ध्यान भटकाकर जालसाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की बहन की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैंट थाना क्षेत्र के आरकेपुरम कॉलोनी निवासी प्रिया तिवारी पुत्री नागेश्वर तिवारी ने खोराबार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को उसकी छोटी बहन खुशी खोराबार स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एटीएम के अंदर दो-तीन अज्ञात युवक पहुंच गए। पीड़िता के मुताबिक, युवकों ने उसकी बहन का ध्यान भटकाकर मशीन में लगा एटीएम कार्ड बदल दिया। खुशी ने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रकम नहीं निकल सकी। इसके बाद वह वहां से चली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.