Gorakhpur News: एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की समीक्षा बैठक 3 को
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की गोरखपुर मंडल की प्रांतीय समीक्षा बैठक तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में होगी। एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में मंडल स्तर पर कर्मचारियों के स्थायीकरण, पदोन्नति, एसीपी और चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित लंबित समस्याओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रांतीय अंशदान और जनपदीय व मंडलीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि और महामंत्री मो. नाजिम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगठन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.