Gorakhpur News: एक ही चिता पर मां-बेटी को दी गई अंतिम विदाई, करतहरी गांव में पसरा मातम
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: पीपीगज/अकटहवा (गोरखपुर), हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी में उस समय मातम पसर गया, जब वृंदावन जाते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। एक ही चिता पर मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि वृंदावन दर्शन के लिए जा रही कार को पीछे से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- उन्नाव में बेकाबू बस ने डिवाइडर तोड़ कार को रौंदा, पांच की मौत मृतकों में पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव निवासी अंजू 40 वर्ष, पत्नी राजेश, तथा उनकी छह वर्षीय पुत्री अमृता भी शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.