Gorakhpur News: एक सितम्बर को होगा हरिशंकरी पौधरोपण अभियान
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। खण्ड विकास कार्यालय जंगल कौड़िया एवं भरोहियां व कैंपियरगंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार को हरिशंकरी हरियाली पौधरोपण अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 1 सितंबर को हरिशंकरी पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा। कैम्पियरगंज के सभागार में बीडीओ/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस मुकुल खंडेलवाल ने ग्राम प्रधानों, सचिवों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों से हरिशंकरी पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। जिला संयोजक गायत्री परिवार एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जेबी राय ने हरिशंकरी पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। लोक भारती के जिला संयोजक डॉ. जोखन पांडेय और केंद्रीय टीम के जिला संयोजक वीरेंद्र पाठक ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। संचालन डॉ.आशुतोष मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.