गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। महेवा स्थित नगर निगम की कान्हा गोशाला के संचालन में जुटी संस्था ने करीब एक से नया टेंडर न होने पर सवाल उठाते हुए भरण-पोषण की दर बढ़ाने की मांग की है। आईडीएस इंटरप्राइजेज ने नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र देकर मौजूदा 45 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर को बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि हरा चारा, भूसा और चोकर के दाम बढ़ने से मौजूदा दर पर गौवंशों का उचित रख-रखाव करना मुश्किल हो रहा है। कान्हा उपवन में गुरुवार को 719 नर और 152 मादा निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं।

टेंडर की समाप्ति नगर आयुक्त को लिखे पत्र में संस्था ने कहा है कि कान्हा गोशाला महेवा के संचालन का उसका टेंडर 1 नवंबर 2024 से 31 अक्तूबर 2025 तक था। टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद तत्कालीन नगर आयुक्...