गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान टीम। रविवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत के बाद सोमवार को जब दोनों का शव गांव पहुंचा तो मखनहा टोला रबेलिया का माहौल गम में डूब गया। एक साथ उठीं दो अर्थियां और परिजनों के विलाप से हर किसी की आंखें नम हो गईं। रोहिन नदी के मछरिहा घाट पर जब 65 वर्षीय पिता छन्नू लाल यादव ने कांपते हाथों से बेटे राजकुमार यादव उर्फ राजू और बहू रम्भा देवी को मुखाग्नि दी तो वह खुद को संभाल नहीं सके और दहाड़ मारकर रोने लगे। यह दृश्य देख गांववासियों की आंखें नम हो गईं। दरअसल, राजकुमार यादव उर्फ राजू (40) और उनकी पत्नी रम्भा देवी (35) रविवार को पीपीगंज बाईपास मार्ग पर वन विभाग चौकी के सामने हादसे का शिकार हो गए थे। एक डंपर ने दोनों को रौंद दिया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। सोमवार शाम करीब प...