गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। वार्ड संख्या-35 जंगल सालिकराम में नालों की बदहाल स्थिति ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

नालों की मरम्मत के निर्देश पादरी बाजार में निषाद पार्टी कार्यालय के पास फोरलेन पर लोक निर्माण विभाग के नाले की आरसीसी दीवार दरकी मिली, जबकि पादरी बाजार ओवरब्रिज के पास संगम चौक स्थित अवध काम्प्लेक्स के पास एक मीटर चौड़ा नाला महज एक फुट चौड़ा मिला। वार्ड की नालियों का मुख्य नाले से संकरा जुड़ाव और निर्माणाधीन नालों में पड़ी शटरिंग, निर्माण सामग्री व मलबे से नगर आयुक्त अजय जैन नाराज हुए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अभियंता से वार्ता कर नाले को तत्काल दुरुस्त कराने और ठेकेदार को मलबा हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अजय जैन, शुक्रवार को जंगल सालिकराम नगर का निरीक्षण करने...