गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विकास खंड जंगल कौड़िया की ग्राम पंचायत भौरामल में संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा एवं उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने शनिवार को पौधरोपण कर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत किसानों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम में अमृत सरोवर बनाए जा रहे तलाब के पास यह वृह्द पौधरोपण हुआ। पौधरोपण में कृषि विकास अधिकारी अवध बिहारी सिंह, एटीएम अरविंद राय, वाटर यूजर ग्रुप के सदस्य एवं 200 की संख्या में ग्रामवासियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कार्यक...