गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में एक नवंबर से दर्शकों के प्रवेश का समय बदल जाएगा। चिड़ियाघर के निदेशक सूरज ने बताया कि शीतकाल और दिन छोटा होने के कारण एक नवंबर से प्राणि उद्यान सुबह 9:30 बजे दर्शकों के लिए खुलेगा। वहीं, अंतिम प्रवेश टिकट शाम 4:30 बजे तक जारी किया जाएगा। अब तक चिड़ियाघर सुबह नौ बजे खुलता था और शाम पांच बजे तक टिकट जारी किए जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...