Gorakhpur News: एक दिन की प्रधानाध्यापिका प्रियंका बोलीं, विद्यालय 12वीं तक हो
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांट में मीना मंच के गठन के अवसर पर बालिका नेतृत्व की अनूठी पहल की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा जैसवाल ने छात्रा प्रियंका सिंह को एक दिन के लिए प्रधान प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनाया। प्रियंका ने कार्यभार संभालकर शिक्षकों के साथ बैठक की और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया। प्रियंका ने कहा कि वह सरकार और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय को कक्षा 12 तक करने का अनुरोध करेंगी, ताकि क्षेत्र की बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के बेहतर अवसर मिल सकें। एआरपी प्रशांत पाठक और अभिनव मद्देसिया ने पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.