गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुजफ्फरपुर-आनंद विहार वाया गोरखपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक जनवरी से एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इसको लेकर रेल प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति का नंबर 12557 से बदलकर 15577 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति का नंबर 12558 से बदलकर 15578 हो जाएगा। सुपरफास्ट न रहने की स्थिति में इस ट्रेन का किराया भी वैशाली एक्सप्रेस के बराबर हो जाएगा। बता दें, कुछ महीने पूर्व वैशाली एक्सप्रेस को भी सुपरफास्ट से एक्सप्रेस के रूप में बदला गया था। यह भी पढ़ें- कोहरे के कारण फरक्का, कोलकाता और उपासना एक्सप्रेस रद्द; इन ट्रेनों के फेरे बदलेरेलवे बोर्ड का 12 जोड़ी ट्रेनों पर फैसला दरअसल, रेलवे बोर्ड ने 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। ज...