Gorakhpur News: एक चिता पर मां-बेटे को दी गई मुखाग्नि
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के बेलवा देखली गांव के सड़क हादसे में मारे गए मां-बेटे के अंतिम संस्कार में भारी हुजूम उमड़ पड़ा। मां-बेटे की एक ही चिता पर आग लगाई गई। मुखाग्नि मृतक बिंदु देवी के पति राजकुमार यादव ने दी। घटना की सूचना पर राजकुमार आज ही दुबई से लौटे हैं। एक साथ मां-बेटे की चिता में आग लगते ही माहौल गमगीन हो गया। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिस्तेदार मुक्तिपथ पर पहुंच गए। मृतक सूरज का छोटा भाई 12 वर्षीय चंदन अवाक था। रोते-रोते उसकी आंखों के अश्रु सूख चूके थे। अंतिम संस्कार में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, प्रेमनाथ यादव, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी, प्रधान अतुल यादव, संतलाल, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।ये थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.