गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर में डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने अब उन वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है जो दिनभर में जीटीएस पर सिर्फ एक चक्कर कूड़ा पहुंचा रहे हैं। जीटीएस चरगांवा और लालडिग्गी के निरीक्षण में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली, सामान्य मैजिक और डोर-टू-डोर मैजिक वाहन चालकों के सिर्फ एक चक्कर लगाने का मामला सामने आया। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को ऐसे चालकों के पिछले 15 दिन का रिकॉर्ड खंगालकर तीन दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सुबह 6:30 बजे तक झाड़ू नहीं लगी तो तय होगी जवाबदेही सात अक्तूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि वाहन चालकों के ...