गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: फोटो-तीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में पेट्रोलिंग टीम की मॉनिटरिंग पर सवाल एक्सप्रेसवे पर हो रही अवैध पार्किंग, मिट्टी धंसने से टूट सकती है सड़क गोरखपुर/जैतपुर। हिटी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर विभिन्न स्थानों पर हो रही जानलेवा लापरवाही की ओर जिम्मेदार मुंह मोड़े हुए हैं। कहीं एक लेन में ट्रकों की अवैध पार्किंग हो रही है, तो कहीं सर्विस रोड से करीब 15 फीट ऊंचाई पर दो पहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ाने की नासमझी की जा रही है। ऐसे में तेज वाहन के सामने अचानक बाइक के आने से हादसा हो सकता है, जबकि दावा है कि पेट्रोलिंग टीम लगातार भ्रमण करती है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल की तो चौकाने वाले दृश्य सामने आए। जानवरों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोकने के लिए लगाई गई फेंसिंग को कई जगह काट दिया गया ह...