Gorakhpur News: एकला बाजार के पास सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित एकला बाजार के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में 50 वर्षीय निर्मल साहनी की मौत हो गई। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी निर्मल साहनी साइकिल से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.