गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर । राप्ती तट एकला बांध पर अवैध खनन का खेल जोरों पर है। खनन माफिया एकला बांध पर राजघाट पुल और इको पार्क के बीच प्रतिमा विसर्जन तालाब के स्थान की मिट्टी लोडर की मदद से खोद और अंधेरा होते ही ले जा रहे हैं। हालांकि मौके पर डायल 100 की गाड़ी के साथ दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है, इसके बावजूद रात में अवैध खनन जारी है।

स्थानीय नागरिकों की दी गई जानकारी स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में बांध क्षेत्र सामान्य नजर आता है, लेकिन रात 10 बजे के बाद एकला बांध पर राप्ती नदी की ओर अवैध खनन करने वालों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर नदी से बालू और मिट्टी लोडर की मदद से निकाला जाता है। इससे नदी का तट भी दूर से बराबर दिखता है, क्योंकि लोडर सतह को समतल कर देता है। स्थानीय...