Gorakhpur News: एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही रेडियो स्टेशन के सामने रविवार देर रात भूषा लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में जा गिरी। कार पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कुछ देर बाद दोनों युवक पैदल ही गोरखपुर की ओर चले गए। सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार देखने के लिए मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब ढाई बजे स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 52 बीके 4794 में सवार दो युवक कुशीनगर जिले के पडरौना से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर-महराजगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.