गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के बिरई बुजुर्ग गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में सपा के वरिष्ठ नेता और आलू व्यावसाई 60 वर्षीय मुख्तार अली शेख पुत्र गुलाम अली की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बिरई बुजुर्ग निवासी सपा नेता मुख्तार अली बाइक से उरुवा जाने के लिए अपने घर से निकले थे। गांव से बाहर निकलते ही बाइक से जा रहे स्कूली सवार छात्रों से टक्कर हो गई। जिससे मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल पीएचसी उरुवा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...