गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: हरनही, हिंदुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी उनवल मंडल के सभी 13 शक्ति केंद्रों पर रविवार को मासिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने शक्ति केंद्र छताईं में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उनवल मंडल के बिगही, आसापार, बसियाखोर, सतुआभार, कटघर, छताईं, खुटभार, पलहीपार बाबू, भरवलिया, टेकवार, उनवल प्रथम, उनवल द्वितीय एवं चतुरबंदुआरी शक्ति के...