Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस जोन ने दर्ज की खिताबी जीत
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स एंपोरियम के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, गोरखपुर के मैदान पर आयोजित गोरखपुर मानसून गोल्ड कप 2026 (7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट) का फाइनल मुकाबला गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस जोन, गोरखपुर एवं महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश पुलिस जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं। 11वें मिनट में मोहम्मद अली और अमित पासवान के बेहतरीन तालमेल का लाभ उठाते हुए अमित पासवान ने शानदार गोल कर उत्तर प्रदेश पुलिस जोन को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मध्यांतर तक यही स्कोर बना रहा।
दूसरे हाफ में मुकाबला दूसरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.