गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। गोरखपुर-देवरिया को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर उग्रसेन सेतु पटना घाट पुल को बुधवार को छोटे चार पहिया वाहन के लिए एक निर्धारित गति के साथ खोल दिया गया, ताकि आमजन की कनेक्टिविटी बनी रहे। वहीं एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आर के मिश्रा ने बताया कि जल्द उग्रसेन सेतु की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्य पूरा होते ही भारी वाहनों के लिए भी संचलन शुरू करा दिया जाएगा। राप्ती नदी पर बना उग्रसेन सेतु जो पटना गोरखपुर व कपरवार देवरिया जनपद को जोड़ने का काम करता है। यह पुल छह माह के भीतर दो बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। मंगलवार को पुल पर हुए होल के बाद बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। बुधवार को पुल के दोनों तरफ पत्थर लगाकर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोक दिया गया। अब केवल हल्के चार पह...