गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में बुधवार को शिक्षकों ने कुलपति प्रो. केपी सिंह के समक्ष शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों सहित उपलब्ध संसाधनों से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। कुलपति ने विभाग का भ्रमण कर सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय पुस्तकालय में पुस्तकों के सुव्यवस्थित रखरखाव और उनके डिजिटलीकरण के संबंध में सुझाव दिए। कहा कि ई-लाइब्रेरी, शोध परियोजनाओं और मूट कोर्ट की नियमित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। विधि विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. अहमद नसीम ने विभागीय प्रस्तुति दी। इसके बाद नियमित सहायक आचार्यों तथा बीए एलएलबी पाठ्यक्रम से जुड़े सहायक आचार्यों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। कुलपति ने शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक कार...