Gorakhpur News: ई-रिक्शा में महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ इलाके में अस्पताल से घर लौट रही महिला के साथ ई-रिक्शा में अश्लील हरकत करने और विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ अश्लील हरकत और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।चिलुआताल इलाके की 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को वह एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। वहां से बैटरी रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते भर चालक अश्लील गाने गाता रहा और उससे गंदी बातें करने की कोशिश करता रहा। इससे वह असहज हो गई। महिला ने नकहा जंगल तिराहे पर ई-रिक्शा रुकवाया और फोन कर अपने पति को बुला लिया। पति के पहुंचने पर महिला ने चालक की हरकतों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.